Saturday, December 9th, 2023

हमारे बारे मे

राष्ट्रीय मासिक हिंदी प्रदीपक विगत ५ वर्षो से भोपाल से मुद्रित एवं प्रकाशित हो रहा है ! अल्प अवधि में इस पत्रिका ने बुद्धिजीवियों और जनमानस में प्रतिष्ठित स्थान अर्जित किया है ! इस पत्रिका में राजनीति और सामायिक विषयो पर सम्पादकीय एवं लेख, विज्ञानं, खेल कूद, फिल्म आदि से सम्बंधित विषय विशेषज्ञों के लेख प्रकाशित होते है! यह विशेष रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगर्द्ध, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरयाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, झारखण्ड आदि राज्यों में पढ़ा जाता है ! अब ये पत्रिका ऑनलाइन हो चुकी है और देश के बहार अमेरिका, इंग्लैंड और जर्मनी में भी इसका प्रसार बढ़ रहा है! वर्तमान में इस पत्रिका के कुल ४० पृष्ठ है जिसमे ४ पृष्ठ रंगीन है ! मधय प्रदेश सरकार की विज्ञापन सूची में ये पत्रिका शामिल है! वित्तीय एवं सामाजिक संस्थाओ से भी इस पत्रिको को विज्ञापन प्राप्त हो रहे है! येह पत्रिका RNI द्वारा पंजीकृत है तथा डाक विभाग से इसे रियायती दर पर डाक सम्प्रेषण का प्रमाण पत्र प्राप्त है !

पंजीकरण क्रमांक (आरएनआई): MPHIN / 2011/42205

संपादक: आरएमपी सिंह
सहायक संपादक: डॉ अजय सेंगर
प्रकाशक: आरएमपी सिंह
प्रिंट: पहले पहल प्रिंटरी, प्रेस कॉम्प्लेक्स भोपाल (मध्य प्रदेश) भारत
पता: 1 “नारायणी” , कृष्णा हाउसिंग सोसायटी, कोलार रोड, भोपाल (मध्य प्रदेश), भारत.


संपादक

R M P Singh - Editor-in-Chiefपत्रिका के प्रधान संपादक श्री आर. एम. पी सिंह जनसम्पर्क विभाग (मधय प्रदेश) में अपर संचालक रहे है! सासकीय सेवा में आने के पूर्व वे हिंदी दैनिक नवीन दुनिया एवं अंग्रेजी दैनिक नर्मदा हेराल्ड में सहायक संपादक रहे है ! सासकीय सेवा से निवृत होने के पश्चात प्रदीपक का सम्पादन प्रारम्भ करते हुए श्री सिंह हिंदी पत्रकारिता के संवर्धन में योगदान दे रहे है ! इसके अतिरिक्त श्री सिंह ने हिंदी और अंग्रेजी में निम्न पुस्तको का लेखन किया है :
१. वीथिका
२. विविधा
३. पब्लिक रिलेशंस: एयर बिनीथ विंग्स (अंग्रेजी)
४. इतिहास पुरुष: राजा मान सिंह तोमर
५. जनसम्पर्क के नए आयाम
६. राजा भोज: अ ग्रेट वारियर एंड पोल्य्मथ फिलॉसफर किंग (अंग्रेजी और हिंदी)
७. रामचरित मानस में संवाद सम्प्रेषण
८. चम्बल और ग्वालियर की सांस्कृतिक धरोहर
९. पब्लिक रिलेशंस एंड कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन (अंग्रेजी) [अंडर प्रिंट]
१०. प्रतिहार साशको का उत्थान एवं पतन [अंडर प्रिंट]